Feb 18, 2020

मेरा खुदा हर रोज मुझे | Mere khuda har roz mujhe | Christian Song Lyrics Hindi

मेरा खुदा हर रोज मुझे
नई खुशियाँ देता है
शादमाँ वो शादमाँ वो
मुझे बना देता है

जब होती है कोताही कोई
या बात गलत मुझ से
मैं करता नहीं
हो जाता है
जब काम गलत मुझ से
मेरा मसीह बिगड़े हुए
मेरे काम बना देता है
मेरा खुदा...

जब भूल मैं जाता हूँ कभी
बाइबल की बातों को
और नींद से उठ जाता हूँ
घबरा कर रातों को
मेरा मसीह आकर मेरे
सपनों को सजा देता है
मेरा खुदा...

जब गैर हो जाते हैं कभी
ऐसे ही खफा मुझ से
और दोस्त भी कर जाते हैं
ऐसे ही जफा मुझ से
वो प्यार की फुलवारी से मेरी
राहों को सजा देता है
मेरा खुदा...




Tags: Hindi Gospel Music, Christian Songs, Hindi Christian Lyrics, Urdu Christian Songs, Hindi Christian Devotional Songs, Hindi Christian Lyrics, Punjabi Christian Songs, Hindi Christmas Songs, Tamil Christian Songs, Hindi Songs,

No comments:

Post a Comment

मै तो आता प्रभु तेरे पास | Mai to ata prabhu ke paas | Christian Song Lyrics Hindi

मै तो आता प्रभु तेरे पास  मै तो आता प्रभु तेरे पास, मेरे क्षमा करो सब पास, मंै पापून की लिए गठरिया , ढूंढ रहा  तुझे हेर नगरिया , चलते चलते च...