Feb 18, 2020

मेरे गीतों का विषय | Mere geeton ka vishaye | Christian Song Lyrics Hindi

मेरे गीतों का विषय, 
तू मेरी आराधना, 
तेरी महिमा मुझसे होवे, 
ये मेरी है कामना

तुझको मैंने मेरे प्रभुजी
जब से पाया है
तेरे अनोखे प्रेम के आगे
शीश झुकाया है
तेरी महिमा गाने को जो
साज उठाया है
गीत नया जीवन में मेरे 
तब से आया है
जीवन का हर पल अब तेरा
तू ही मुझको थामना, तेरी..

तेरा वचन जो राह में मेरी
दीप सा जलता है
मेरे जीवन का हर पहलू
उसमें ढलता है
तेरे वचन के द्वारा मुझको
साहस मिलता है
वो तो कभी ना भटकेगा
जो उन पर चलता है
तेरे वचन को थामें रहूँ
हो मेरी ये साधना, तेरी..

वक्त चुनौती देकर पूछे
तुमसे बारम्बार
यीशु मसीह को बनाया तुमने
जीवन का आधार
सोचना होगा हर प्राणी को
क्या वो है तैयार
देखो शायद कल ना आये
करना ना इनकार
इक दिन करना होगा
सबको उसका सामना, तेरी..




Tags: Hindi Gospel Music, Christian Songs, Hindi Christian Lyrics, Urdu Christian Songs, Hindi Christian Devotional Songs, Hindi Christian Lyrics, Punjabi Christian Songs, Hindi Christmas Songs, Tamil Christian Songs, Hindi Songs,

No comments:

Post a Comment

मै तो आता प्रभु तेरे पास | Mai to ata prabhu ke paas | Christian Song Lyrics Hindi

मै तो आता प्रभु तेरे पास  मै तो आता प्रभु तेरे पास, मेरे क्षमा करो सब पास, मंै पापून की लिए गठरिया , ढूंढ रहा  तुझे हेर नगरिया , चलते चलते च...