Feb 18, 2020

जय जय प्रभु यीशु की | Jai jai prabhu yeshu ki | Christian Song Lyrics Hindi

जय जय प्रभु यीशु की
जय जय प्रभु यीशु की 
हमको बचाने आया जगत में
उसकी स्तुति करो
गाओ खुशी के गीत,
है धरती आकाश,
आया मसीह जग में
पाप का करने नाश

खून की धारा, बहती सूली से
जिससे धुले सब पाप,
धो लो अब तुम अपने हृदय को,
उसमें रहे ना दाग
जय जय...

ग्रहण करो तुम आज प्रभु को, 
प्रेम की बहती धार
उसको बना लो खेवनहारा
नाव लगा लो पार
जय जय...

वापस आता मेरा प्रभु जी
ले जायेगा साथ,
आशा मेरी अब तो यही है,
चलो तुम मेरे साथ
जय जय...

हरदम होंगे साथ यीशु के
खुशी और शांति आराम
आयेगा वो लेने तुम्हें भी
रहना तुम भी तैयार
जय जय...




Tags: Hindi Gospel Music, Christian Songs, Hindi Christian Lyrics, Urdu Christian Songs, Hindi Christian Devotional Songs, Hindi Christian Lyrics, Punjabi Christian Songs, Hindi Christmas Songs, Tamil Christian Songs, Hindi Songs,

No comments:

Post a Comment

मै तो आता प्रभु तेरे पास | Mai to ata prabhu ke paas | Christian Song Lyrics Hindi

मै तो आता प्रभु तेरे पास  मै तो आता प्रभु तेरे पास, मेरे क्षमा करो सब पास, मंै पापून की लिए गठरिया , ढूंढ रहा  तुझे हेर नगरिया , चलते चलते च...