Feb 14, 2020

धन्य नाम प्रभु यीशु तेरे | dhaya naam prabhu yeshu tere | Christian Song Lyrics Hindi

धन्य नाम प्रभु यीशु तेरे
दर्शन को हम आते हैं
जयजयकार करें हम मिलकर
तारणहार अब आये हैं
जीवनदाता, मुक्तिदाता,
गाते हैं हम हम्दो-सन्ना

हम मिलकर सब भक्त यहाँ
प्रभु यीशु के गुण गाते हैं
खून बहाकर प्रेम किया
उस चरण पर सिर को नवाते हैं
प्रभु आते हैं, गुण गाते हैं
धन्य नाम...

सब मिलकर नाचें गायें
प्रभुवर जग आप ही आये हैं
ना अब दुख न दर्द हमें
प्रभु यीशु मोचन लाये हैं
प्रभु आये हैं, सब लाये हैं
धन्य नाम...

बोझ उठाये थके हुए सब
यीशु के दर आये हैं
वो ही उठाये, वो ही बचाये
उसकी शरण में आये हैं
प्रभु आये हैं, शरणागत हैं
धन्य नाम...

प्यासे हैं जीवन जल पीने
प्यास बुझाने आये हैं
भूखे हैं, जीवन रोटी तुम
भूख मिटाने आये हैं
प्रभु आये हैं, हम आये हैं
धन्य नाम...




Tags: Hindi Gospel Music, Christian Songs, Hindi Christian Lyrics, Urdu Christian Songs, Hindi Christian Devotional Songs, Hindi Christian Lyrics, Punjabi Christian Songs, Hindi Christmas Songs, Tamil Christian Songs, Hindi Songs,

No comments:

Post a Comment

मै तो आता प्रभु तेरे पास | Mai to ata prabhu ke paas | Christian Song Lyrics Hindi

मै तो आता प्रभु तेरे पास  मै तो आता प्रभु तेरे पास, मेरे क्षमा करो सब पास, मंै पापून की लिए गठरिया , ढूंढ रहा  तुझे हेर नगरिया , चलते चलते च...