Feb 14, 2020

भजता क्यों नहीं रे मन मूरख | Bhajta kyon nahi re man murakh | Christian Song Lyrics Hindi

भजता क्यों नहीं रे मन मूरख
यीशु नाम सच्चा नाम
पार करेगा इस दुनिया को
यीशु नाम सच्चा नाम

भवसागर से है यदि तरना
दुख संकट से नहीं कुछ डरना
पार करेगा जीवन नैया
यीशु नाम सच्चा नाम

दुनिया के यह गौरख धंधे
जीवन के है सारे फंदे
यीशु नाम को भज ले बंदे
यीशु नाम सच्चा नाम

दुनिया में तूने नाम कमाया
पाप में सारा वक्त गवाँया
यीशु नाम को क्यों नहीं भजता
यीशु नाम सच्चा नाम

टूटे फूटे हौज बनाये
जिनमें पूरी शांति न पाये
तूझ को पूरी शांति देता
यीशु नाम सच्चा नाम

दुनिया से तुझे है कभी जाना
फिर माया में क्यों फंस जाना
जीना है तो जब लग भज ले
यीशु नाम सच्चा नाम





Tags: Hindi Gospel Music, Christian Songs, Hindi Christian Lyrics, Urdu Christian Songs, Hindi Christian Devotional Songs, Hindi Christian Lyrics, Punjabi Christian Songs, Hindi Christmas Songs, Tamil Christian Songs, Hindi Songs,

No comments:

Post a Comment

मै तो आता प्रभु तेरे पास | Mai to ata prabhu ke paas | Christian Song Lyrics Hindi

मै तो आता प्रभु तेरे पास  मै तो आता प्रभु तेरे पास, मेरे क्षमा करो सब पास, मंै पापून की लिए गठरिया , ढूंढ रहा  तुझे हेर नगरिया , चलते चलते च...